Hurun Global Rich List: मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर, रोशनी नाडर ने हासिल किया यह मुकाम

Edited By Updated: 27 Mar, 2025 05:12 PM

mukesh ambani out of top 10 roshni nadar achieved this position

बिजनेस जगत में इस साल बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। Hurun Global Rich List 2025 के मुताबिक, भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति में 1 लाख...

बिजनेस डेस्कः बिजनेस जगत में इस साल बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। Hurun Global Rich List 2025 के मुताबिक, भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है, जिसका मुख्य कारण कंपनी पर बढ़ता कर्ज बताया जा रहा है।

इस बीच टेस्ला (Tesla) के CEO एलन मस्क 420 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ में 82% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

रोशनी नाडर बनीं दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला

HCL की रोशनी नाडर ने इस साल इतिहास रच दिया है। वह 3.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिलाओं में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनके पिता शिव नाडर ने HCL में अपनी 47% हिस्सेदारी उन्हें स्थानांतरित कर दी है, जिससे उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है।

भारत में अमीरी की रेस: अंबानी पहले, अडानी की संपत्ति बढ़ी

हालांकि मुकेश अंबानी अभी भी 8.6 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं लेकिन पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में 13% यानी 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

वहीं, गौतम अडानी और उनके परिवार की संपत्ति में 13% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे वह 8.4 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस बार की लिस्ट में रोशनी नाडर और उनका परिवार तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह पहली बार है जब उन्हें भारत के सबसे अमीर परिवारों की सूची में जगह मिली है।

कौन-कौन है टॉप 10 में

सन फार्मा के दिलीप सांघवी की संपत्ति में 21% की बढ़ोतरी हुई है। अब उनके पास 2.5 लाख करोड़ रुपए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं।
विप्रो के अजीम प्रेमजी 2.2 लाख करोड़ रुपए के साथ पांचवें, कुमार मंगलम बिड़ला 2 लाख करोड़ रुपए के साथ छठे नंबर पर हैं। साइरस पूनावाला 2 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ संयुक्त छठे नंबर पर हैं। पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ में 8 फीसदी गिरावट आई है।

बजाज ऑटो वाले नीरज बजाज 1.6 लाख करोड़ रुपए के साथ आठवें नंबर पर हैं जबकि रवि जयपुरिया और राधाकिशन दमानी 1.4 लाख करोड़ रुपए के साथ संयुक्त रूप से नौवें नंबर पर हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा अरबपति हैं। टॉप 10 में से पांच अरबपति मुंबई से हैं। नई दिल्ली में दो अरबपति हैं। बेंगलुरु,अहमदाबाद और पुणे में एक-एक अरबपति हैं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!