अडानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे रईस शख्स बने मुकेश अंबानी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Jun, 2022 04:11 PM

mukesh ambani overtakes gautam adani to become asia s richest person

मुकेश अंबानी एक बार फिर गौतम अडानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, मुकेश अंबानी की दौलत 99.7 बिलियन डॉलर हो गई है और वे दुनिया में 8वें सबसे रईस हैं। वहीं, गौतम अडानी 98.7 बिलियन...

बिजनेस डेस्कः मुकेश अंबानी एक बार फिर गौतम अडानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, मुकेश अंबानी की दौलत 99.7 बिलियन डॉलर हो गई है और वे दुनिया में 8वें सबसे रईस हैं। वहीं, गौतम अडानी 98.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस के शेयरों में तेजी के बाद आज मुकेश अंबानी की दौलत में 3.6 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। इस साल अब तक उनकी दौलत में 9.69 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। इस साल अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में 22.2 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। पिछले चौबीस घंटे में 2.96 बिलियन डॉलर का उछाल आया है।

इस सप्ताह रिलायंस के शेयरों में करीब 8.7 फीसदी का उछाल आया है और यह 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है। दोपहर के 12.40 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.75 फीसदी की तेजी के साथ 2797 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। आज यह कारोबार के दौरान 2817 रुपए के स्तर तक पहुंचा। 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 2856 रुपए है। आज कारोबार के दौरान रिलायंस का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ के पार पहुंच गया था। रिलायंस में प्रमोटर्स के पास 50.66 फीसदी हिस्सेदारी है।

2 सप्ताह में 14% उछला शेयर
पिछले दो सप्ताह में रिलायंस के शेयरों में 14 फीसदी का उछाल आया है। रिलायंस ब्रांड इटली की खिलौना बनाने वाली कंपनी Plastic Legno SPA में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने हैमले, क्लोविया, मिल्क बास्केट, अर्बन लैडर, हैप्टिक जैसी कंपनियों में भी हाल फिलहाल में निवेश किया है। रिटेल और टेलीकॉम को लेकर उनकी बड़ी योजना है। ऐसे में निवेशक रिलायंस के शेयरों में पैसा लगा रहे हैं और कीमत बढ़ने के कारण उनकी संपत्ति में भी उछाल आ रहा है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों पर दबाव
अडानी ग्रुप कंपनियों पर इस समय दबाव दिख रहा है। पिछले कुछ समय से इन स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली हो रही है। दोपहर के 12.50 बजे अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.75 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 1 फीसदी, अडानी एंटरप्राइज में 0.10 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में करीब 4 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में करीब एक फीसदी, अडानी पावर में 2.5 फीसदी और अडानी विल्मर में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में इन स्टॉक्स में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

एक महीने में 23 बिलियन डॉलर घटी अडानी की दौलत
ब्लूमबर्ग पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, 26 अप्रैल को गौतम अडानी की कुल संपत्ति 125 बिलियन डॉलर पहुंच गई थी जो अभी तक का उच्चतम स्तर है। 30 अप्रैल को उनकी कुल संपत्ति 122 बिलियन डॉलर थी जो पिछले एक महीने में घटकर करीब 99 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस एक महीने में उनकी संपत्ति में 23 बिलियन डॉलर की गिरावट आई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!