NTPC ने एसबीआई के साथ पांच हजार करोड़ रुपए के सावधि ऋण का करार किया

Edited By Updated: 07 Dec, 2019 04:36 PM

ntpc signs term loan loan of five thousand crores with sbi

बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ पांच हजार करोड़ रुपए के सावधि ऋण का एक करार किया है। कंपनी ने एक बया....

नई दिल्लीः बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ पांच हजार करोड़ रुपए के सावधि ऋण का एक करार किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस ऋण की ब्याज दर बैंक के तीन महीने के सीमांत लागत आधारित कोष की दर से जुड़ी होगी और इस्तेमाल किए गए कर्ज को वापस करने की कुल अवधि 15 साल होगी। कंपनी ने कहा कि इस ऋण से प्राप्त राशि का इस्तेमाल पूंजीगत जरूरतों के वित्तपोषण में किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!