यात्री वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 17.2% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 03:10 PM

passenger vehicle sales hit a record high in october rising 17 2

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में नई पीढ़ी के सुधारों के बाद अक्टूबर में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 17.2 प्रतिशत बढ़कर 4,60,739 इकाई के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यात्री वाहनों में कारों, उपयोगी वाहनों और वैन को शामिल किया जाता है।...

नई दिल्लीः वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में नई पीढ़ी के सुधारों के बाद अक्टूबर में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 17.2 प्रतिशत बढ़कर 4,60,739 इकाई के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यात्री वाहनों में कारों, उपयोगी वाहनों और वैन को शामिल किया जाता है। पिछले साल अक्टूबर में इनकी बिक्री 3,93,238 इकाई रही थी। दोपहिया और तिपहिया की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। 

वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में तिपहिया की बिक्री में सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत और दोपहिया की बिक्री में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कुल 81,288 तिपहिया और 22,10,727 दुपहिया वाहन बिके। सियाम के निदेशक राजेश मेनन ने इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अक्टूबर में यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया की मासिक बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड बिक्री का मुख्य कारण त्योहारी मांग और जीएसटी की दरों में कटौती है। 

दोपहिया में मोटरसाइकिलों की बिक्री में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 13,35,468 इकाई रह गई। वहीं स्कूटरों की बिक्री में 14.3 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल रहा और यह 8,24,003 इकाई पर पहुंच गयी। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किआ इंडिया ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!