लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल में लगी आग, जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमतें

Edited By Updated: 16 Oct, 2021 10:23 AM

petrol and diesel fire for the third consecutive day

अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से उबाल आने के बीच शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल...

बिजनेस डेस्कः अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से उबाल आने के बीच शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। उसके बाद दो दिनों तक शांति रही लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुई है। बढ़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपए और डीजल 102.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 114.09 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 103.40 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक साथ शतक लगाने की ओर बढ़ रही है। रांची में पेट्रोल 99.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.44 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है लेकिन रांची में पेट्रोल अभी भी पूरे देश में सबसे सस्ता है। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गई है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच चुका है। इस महीने में अब तक 16 दिनों में से 13 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुई है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 3.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 4.35 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सप्ताहांत पर शुक्रवार को अमेरिका में कच्चे तेल में तेजी रही। इस दौरान कल रात कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.86 डॉलर की तेजी लेकर 84.86 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। अमेरिकी क्रूड 1.17 डॉलर की बढ़त के साथ 82.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!