PHF लीजिंग लिमिटेड का नाम बदलकर हुआ क्रेडिफिन लिमिटेड

Edited By Updated: 20 Nov, 2024 04:01 PM

phf leasing renamed as credifin

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीएचएफ लीजिंग ने अपना नाम बदलकर क्रेडिफिन लिमिटेड कर लिया है। कंपनी ने बयान में कहा कि समूचे भारत में अपने बढ़ते ग्राहक आधार को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए उसने अपना कॉरपोरेट मुख्यालय भी दिल्ली-राष्ट्रीय...

नई दिल्लीः गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीएचएफ लीजिंग ने अपना नाम बदलकर क्रेडिफिन लिमिटेड कर लिया है। कंपनी ने बयान में कहा कि समूचे भारत में अपने बढ़ते ग्राहक आधार को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए उसने अपना कॉरपोरेट मुख्यालय भी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया है।

बयान के अनुसार, ‘‘नया नाम ‘क्रेडिफिन’ ऋण पेशकशों की व्यापक श्रेणी को दर्शाता है और देशभर में प्रौद्योगिकी द्वारा समर्थित सुलभ वित्तीय समाधान प्रदान करने के कंपनी के अभियान के अनुरूप है।’’ कंपनी की स्थापना 1998 में की गई थी और यह भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!