Earthquake : फिलीपींस में आए जबरदस्त भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 07:42 AM

strong earthquake shakes philippines mindanao island

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर रविवार को भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, यहां रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता का अत्यंत शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है।

इंटरनेशनल डेस्कः फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर रविवार को भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, यहां रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता का अत्यंत शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है।

10 किमी की गहराई में था केंद्र
भूकंप का केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में मापा गया है। इतनी कम गहराई पर इतने शक्तिशाली भूकंप के कारण झटके बेहद विनाशकारी महसूस किए गए हैं। 

समुद्र में उठीं खतरनाक लहरें 
भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली और फिलीपींस के 'PHIVOLCS' संस्थान ने आगाह किया है कि समुद्र में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों या सुरक्षित इलाकों की ओर जाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आने वाले घंटों में बड़े आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) आने की भी आशंका जताई है।

भूटान और भारत में भी आया था भूकंप
इससे पहले भूटान में रविवार देर रात आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके सिक्किम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए और इन राज्यों में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 'अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण' के अनुसार, भूकंप भूटान के पुनाखा के पास रात 11.06 बजे आया था। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!