शेयर बाजार में हाहाकार जारी, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 286 अंक लुढ़का, इन वजहों से मचा कोहराम

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 09:37 AM

nifty50 today bsnl share market bse

Today Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 800 अंकों की कमजोरी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 23,100 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का असर...

Today Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 800 अंकों की कमजोरी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 23,100 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। 

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार भारी दबाव में खुला और प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 829 अंकों की कमजोरी के साथ 73,421 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 करीब 286 अंक टूटकर 23,080 पर पहुंच गया। बाजार में शुरुआती घंटों में ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

शेयर बाजार गिरावट के क्या है कारण
वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और मध्य पूर्व में सैन्य गतिविधियों के तेज होने से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, इसलिए तेल महंगा होने का असर अर्थव्यवस्था और बाजार दोनों पर पड़ सकता है।

भारतीय बाजार के साथ-साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्केई सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इससे संकेत मिलते हैं कि वैश्विक निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।

इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार भी दबाव में बंद हुए थे। निवेशकों को आशंका है कि यदि मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा आपूर्ति और वित्तीय बाजारों पर पड़ सकता है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और प्रमुख वैश्विक केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर बनी रहेगी। जब तक वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी रहती है, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

वहीं, आज के कारोबार में ZEE, Alembic Pharma और Hindustan Zinc जैसे शेयर निवेशकों के फोकस में बने हुए हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!