Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Aug, 2026 10:40 AM

10gram Gold Rate Hike: सोमवार (17 अगस्त) को सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कीमतों को जरूर चेक कर लें। MCX पर दोनों की कीमतों में उछाल आया है। खबर लिखे जाने के समय सोना 516 रुपए की तेजी के साथ 1,55,022 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की...
10gram Gold Rate Hike: सोमवार (17 अगस्त) को सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कीमतों को जरूर चेक कर लें। MCX पर दोनों की कीमतों में उछाल आया है। खबर लिखे जाने के समय सोना 516 रुपए की तेजी के साथ 1,55,022 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 1463 रुपए की बढ़त रही, एक किलोग्राम चांदी 2,37,387 रुपए पर है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम
Comex में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। सोना 0.33% तक चढ़कर 4451.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी के दाम 0.94% तक चढ़ गए और कीमत 65.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।