PNB का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 02:39 PM

pnb s net profit more than tripled to rs 5 253 crore in the june quarter

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपए रहा। इससे पछले वित्त वर्ष 2025-226 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,675 करोड़ रुपए

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपए रहा। इससे पछले वित्त वर्ष 2025-226 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,675 करोड़ रुपए रहा था। पीनएबी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही में उसकी कुल आय 37,231 करोड़ रुपए पर स्थिर रही। हालांकि, बैंक की ब्याज आय थोड़ी बढ़कर 32,897 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 31,964 करोड़ रुपए थी। 

इस दौरान, बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 7,519 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 7,081 करोड़ रुपए था। बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। जून तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर कुल कर्ज का 2.78 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 3.78 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.26 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 0.38 प्रतिशत था। कुल रकम के रूप में सकल एनपीए घटकर 35,381 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 42,673 करोड़ रुपए था। वहीं शुद्ध (एनपीए) घटकर 3,433 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,132 करोड़ रुपए था।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!