SBI फंड्स मैनेजमेंट का मुनाफा पहली तिमाही में 3% बढ़कर 873 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 01:07 PM

sbi funds management s profit rises 3 to 873 crore in the first quarter

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने बताया कि जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 845 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

नई दिल्लीः एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने बताया कि जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 845 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय पांच प्रतिशत बढ़कर 1,385 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,324.8 करोड़ रुपए थी। 

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च आठ प्रतिशत बढ़कर 242 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 224 करोड़ रुपए था। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 15.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड प्रबंधक के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!