Edited By Sahil Kumar,Updated: 15 Aug, 2026 09:10 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में पार्टी के अभियान 'छात्रों की गूंज' में भाग लेंगे। गांधी ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की समस्याओं को उजागर करने के लिए 17 जून को राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी।
छात्रों की गूंजः कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में पार्टी के अभियान 'छात्रों की गूंज' में भाग लेंगे। गांधी ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की समस्याओं को उजागर करने के लिए 17 जून को राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी।
उन्होंने 17 जुलाई देहरादून और आठ अगस्त को प्रयागराज में इस कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे चरण को संबोधित किया था। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को कहा, ''कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' का चौथा चरण 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा और वह महिला केंद्रित मुद्दों को उठाएंगे।''