PNB का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 14% बढ़कर 4,904 करोड़ रुपए हुआ

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 05:02 PM

pnb s second quarter net profit rose 14 to rs 4 904 crore

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 4,904 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 4,303 करोड़...

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 4,904 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 4,303 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 7,227 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ हुआ, जबकि अप्रैल से सितंबर (पहली छमाही) में यह लाभ 14,308 करोड़ रुपए रहा। 

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 36,214 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2025- 26 की पहली छमाही में 73,445 करोड़ रुपए रही, जो कि सालाना आधार पर क्रमशः 5.1 प्रतिशत और 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 21,047 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 20,993 करोड़ रुपए थी जो सालाना आधार पर 0.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। सकल एनपीए अनुपात चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3.45 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.48 प्रतिशत था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!