पर्पल स्टाइल लैब्स का आईपीओ 31 अगस्त को खुलेगा

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 02:44 PM

purple style labs ipo to open on august 31

पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का 680 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 31 अगस्त को खुलेगा। लग्जरी एवं प्रीमियम फैशन मंच पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल

नई दिल्लीः पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का 680 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 31 अगस्त को खुलेगा। लग्जरी एवं प्रीमियम फैशन मंच पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह नए शेयर के निर्गम पर आधारित है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक शामिल नहीं है। आईपीओ 31 अगस्त को खुलेगा और दो सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 28 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। 

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 371.13 करोड़ रुपए का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीएसएल रिटेल में निवेश करने के लिए करेगी जबकि 138.90 करोड़ रुपए बिक्री एवं विपणन खर्चों के लिए रखे जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!