RBI की MPC बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 10:26 AM

rbi mpc meeting begins interest rates to be announced on october 7th

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इस बैठक में महंगाई, आर्थिक विकास, रुपए की स्थिति और बाजार में नकदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। RBI 7 अक्टूबर को मौद्रिक नीति

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इस बैठक में महंगाई, आर्थिक विकास, रुपए की स्थिति और बाजार में नकदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। RBI 7 अक्टूबर को मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा। इस बार बाजार की सबसे ज्यादा नजर रेपो रेट पर है।

रेपो रेट को लेकर इसलिए भी चर्चा तेज है क्योंकि 2026 में अब तक हुई चार MPC बैठकों में RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 2025 में केंद्रीय बैंक ने चार चरणों में रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी। इसके बाद दर 6.50 प्रतिशत से घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई थी।

अब बढ़ती महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपए की कमजोरी ने RBI के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। एक सर्वे में करीब 60 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने इस बैठक में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। अगर ऐसा होता है तो रेपो रेट 5.50 प्रतिशत हो जाएगा।

SBI रिसर्च भी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर लिक्विडिटी, बढ़ती महंगाई और वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिमों के बीच RBI महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पहले से कदम उठा सकता है। जियो-पॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उछाल भी केंद्रीय बैंक की चिंता बढ़ा रहे हैं।

वहीं, जापानी ब्रोकरेज फर्म Nomura का अनुमान इससे भी आगे है। उसके मुताबिक RBI अक्टूबर और दिसंबर में 25-25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। ऐसे में रेपो रेट 5.75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!