Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Oct, 2026 04:31 PM

बैंकिंग प्रणाली में भारी अतिरिक्त नकदी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को दो एक दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (VRRR) नीलामियों के जरिये प्रणाली से 2,10,192 करोड़ रुपए की नकदी निकाली। पहली नीलामी के दौरान केंद्रीय बैंक को दो लाख
मुंबईः बैंकिंग प्रणाली में भारी अतिरिक्त नकदी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को दो एक दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (VRRR) नीलामियों के जरिये प्रणाली से 2,10,192 करोड़ रुपए की नकदी निकाली। पहली नीलामी के दौरान केंद्रीय बैंक को दो लाख करोड़ रुपए की अधिसूचित राशि के मुकाबले 2,10,688 करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं। उसने 5.24 प्रतिशत की भारित औसत दर पर 2,00,050 करोड़ रुपए स्वीकार किए।
दूसरी नीलामी में बैंकों की प्रतिक्रिया सुस्त रही, जहां 50,000 करोड़ रुपए की अधिसूचित राशि के मुकाबले सिर्फ 10,142 करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं, जिसे केंद्रीय बैंक ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया। पिछले दो महीनों में केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी निकालने और एक दिवसीय मुद्रा बाजार की दरों को रेपो दर के अनुरूप बनाए रखने के लिए कई VRRR नीलामियां आयोजित की हैं।
RBI के आंकड़ों के अनुसार, चार अक्टूबर तक बैंकिंग प्रणाली में लगभग 5.16 लाख करोड़ रुपए की अधिशेष नकदी रहने का अनुमान है। बैंकों द्वारा एफ.सी.एन.आर. (बी) जमा में भारी बढ़ोतरी के कारण बैंकिंग प्रणाली नकदी से भरपूर है। इसके अलावा, महीने के अंत में वेतन और पेंशन भुगतान सहित सरकारी खर्च ने भी बैंकिंग प्रणाली में नकदी को बढ़ाने का काम किया।