Rupee vs Dollar: डॉलर मजबूत...रुपया टूटा, आज इतनी आई गिरावट

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 11:00 AM

rupee fell 27 paise to 90 95 per dollar in early trade

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटकर 90.95 प्रति डॉलर पर आ गया। मजबूत अमेरिकी मुद्रा और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयरों में बिकवाली की...

मुंबईः रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटकर 90.95 प्रति डॉलर पर आ गया। मजबूत अमेरिकी मुद्रा और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयरों में बिकवाली की होड़ ने भारतीय मुद्रा पर और दबाव बनाया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.94 प्रति डॉलर पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.95 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 27 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.68 पर बंद हुआ था। 

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुद्रा बाजार बंद रहे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.89 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.35 अंक टूटकर 82,347.79 अंक पर जबकि निफ्टी 35.15 अंक फिसलकर 25,419.20 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 880.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!