Edited By Pardeep,Updated: 31 Jul, 2026 01:24 AM

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने भारत, चीन, रूस और ईरान की छह संस्थाओं और व्यक्तियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन पर ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) को सहायता पहुँचाने का गंभीर आरोप है।
वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने भारत, चीन, रूस और ईरान की छह संस्थाओं और व्यक्तियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन पर ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) को सहायता पहुंचाने का गंभीर आरोप है।
हथियार सप्लाई और जासूसी का नेटवर्क
अमेरिकी आधिकारिक बयान के अनुसार, इन प्रतिबंधित संस्थाओं में वे शामिल हैं जो 'महान एयर' (Mahan Air) का समर्थन करती हैं। बता दें कि IRGC इस एयरलाइन का उपयोग हथियार, सैन्य कर्मियों और उपकरणों की आवाजाही के लिए करता है।
इसके अलावा, अमेरिका ने 'डाडेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो' (DadeNegar Startup Studio) नामक एक कंपनी को भी निशाने पर लिया है। आरोप है कि यह कंपनी IRGC के लिए एक मुखौटा (front company) के रूप में काम कर रही थी और मध्य पूर्व में अमेरिकी व इजरायली सैन्य उपकरणों की लोकेशन ट्रैक कर ईरानी सेना की मदद कर रही थी।
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विशेष रूप से 'महान एयर' के साथ व्यापार करने वाली कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे इस तरह के संबंधों से होने वाले जोखिमों को पहचानें। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वे उन सभी संस्थाओं का पर्दाफाश करना जारी रखेंगे जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।