sbi का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 55% बढ़कर 6,504 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 04 Aug, 2021 02:27 PM

sbi net profit up 55 to rs 6 504 crore in first quarter

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,504 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि इस दौरान खराब ऋणों में गिरावट से उससे मदद मिली। बैंक...

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,504 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि इस दौरान खराब ऋणों में गिरावट से उससे मदद मिली। बैंक ने 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,189.34 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक बैंक की कुल एकल आय 2021-22 की पहली तिमाही में बढ़कर 77,347.17 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 74,457.86 करोड़ रुपए थी। एसबीआई का एनपीए जून के अंत में घटकर 5.32 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल जून के अंत में 5.44 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी जून 2020 में घटकर 1.7 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 1.8 प्रतिशत था। 

समीक्षाधीन अवधि में समेकित आधार पर एसबीआई का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 7,379.91 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,776.50 करोड़ रुपए था। इसी तरह समेकित आधार पर कुल आय 87,984.33 करोड़ रुपए से बढ़कर 93,266.94 करोड़ रुपए हो गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!