Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Oct, 2026 01:00 PM

स्थानीय खोज सेवा (सर्च इंजन) देने वाली कंपनी जस्ट डायल लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.73 प्रतिशत घटकर 107.8 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 119.44...
नई दिल्लीः स्थानीय खोज सेवा (सर्च इंजन) देने वाली कंपनी जस्ट डायल लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.73 प्रतिशत घटकर 107.8 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 119.44 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
जस्ट डायल लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 13.11 प्रतिशत बढ़कर 342.82 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 303.07 करोड़ रुपए था। कंपनी का कुल खर्च भी 14.6 प्रतिशत बढ़कर 262.81 करोड़ रुपए हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खुदरा कारोबार की इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स के स्वामित्व वाली जस्ट डायल की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़कर 397.38 करोड़ रुपए रही। बीएसई पर सोमवार को कंपनी का शेयर 2.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 732.55 रुपए पर बंद हुआ।