Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Mar, 2026 05:42 PM

31 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। शाम के कारोबार में सोना 1930 रुपए की तेजी के साथ 1,49,596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी में 8039 रुपए का उछाल दर्ज किया गया, एक...
बिजनेस डेस्कः 31 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। शाम के कारोबार में सोना 1930 रुपए की तेजी के साथ 1,49,596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी में 8039 रुपए का उछाल दर्ज किया गया, एक किलोग्राम चांदी 2,37,000 रुपए पर कारोबार कर रही थी। इंटरनैशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है। बतां दें कि MCX पर महावीर जयंती के चलते सुबह कारोबार नहीं हुआ।
MCX पर सोने-चांदी का भाव
शाम के कारोबार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,041 रुपए की तेजी के साथ 1,48,707 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,666 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1930 रुपए के उछाल के साथ 1,49,596 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,49,596 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,586 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 7,085 रुपए की तेजी के साथ 2,36,046 रुपए पर खुला। पिछला बंद भाव 2,28,961 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 6916 रुपए की तेजी के साथ 2,35,877 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,37,402 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 2,34,832 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।