75 हजार के पार पहुंचे चांदी के दाम, जानें सोने की नई कीमतें

Edited By Updated: 20 Dec, 2023 11:07 AM

silver prices crossed 75 thousand know how expensive gold became

सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,500 रुपए और चांदी के वायदा भाव 75 हजार रुपए के पार कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,500 रुपए और चांदी के वायदा भाव 75 हजार रुपए के पार कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 57 रुपए की तेजी के साथ 62,533 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 64 रुपए की तेजी के साथ 62,540 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,543 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,520 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 127 रुपए की तेजी के साथ 74,951 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 205 रुपए की तेजी के साथ 75,029 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,040 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 74,951 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमके सोने-चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 20,53.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,052.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,053.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.36 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर तेजी के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!