शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 660 अंक उछला, निफ्टी 25,800 के पार

Edited By Updated: 16 Jan, 2026 10:58 AM

stock market rallies bse jumps 660 points nifty crosses 25 800

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 660.17 अंक चढ़कर 84,042.88 अंक पर और एनएसई निफ्टी 172.90 अंक की बढ़त के साथ 25,838.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 660.17 अंक चढ़कर 84,042.88 अंक पर और एनएसई निफ्टी 172.90 अंक की बढ़त के साथ 25,838.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के शेयर में करीब पांच प्रतिशत का उछाल आया। टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक के शेयर में भी तेजी रही। 

वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही जबकि जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के अवकाश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,781.24 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!