टीसीएस का मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा

Edited By Updated: 09 Oct, 2021 10:13 AM

tcs profit up 14

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9624 करोड़ रुपए का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि अर्जित लाभ की तुलना में 14.1 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के

मुंबईः सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9624 करोड़ रुपए का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि अर्जित लाभ की तुलना में 14.1 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में बताया कि सितंबर में समाप्त इस तिमाही में उसका कुल राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 16.8 प्रतिशत बढ़कर 46867 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

निदेशक मंडल ने एक रुपए के शेयर पर सात रुपए का दूसरा अंतरिम लाभांश देने का प्रस्ताव किया है। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसने 19690 नए कर्मचारियों की भर्ती की है। पहली छमाही 43 हजार नए कर्मचारी जुड़े हैं और उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 528746 हो गई है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!