दुबई: ऑटो शो में पेश की गई सोने की कार, विश्वास नहीं होगा इतनी है कीमत

Edited By Updated: 10 May, 2016 03:06 PM

the gold car

दुबई में एक ऑटो शो कार्यक्रम में पेश की गई ‘गॉडजिला’ कार की कीमत 10 लाख डॉलर (6.7 करोड़ रुपए) है जिसे सोने से मड़ा गया है।

दुबई: दुबई में एक ऑटो शो कार्यक्रम में पेश की गई ‘गॉडजिला’ कार की कीमत 10 लाख डॉलर (6.7 करोड़ रुपए) है जिसे सोने से मड़ा गया है। ऑटोमेकेनिका दुबई 2016 में यह कार कुह्ल रेसिंग की आेर से पेश की गई जो स्पोर्ट्स कारों को सजाने-संवारने का कारोबार करती है। उसने निसान आर35 जीटी-आर को सोने की कार का रूप दिया है।

इसका निर्माण आर्टिस, कुह्ल रेसिंग और नक्कशी का काम करने वाली फर्म ताकाहिको इजावा ने मिल कर किया है। इस कार में 3.8 लीटर की क्षमता वाला वी6 ट्विन टर्बो इंजन लगा है जो 545 अश्व शक्ति पैदा करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!