Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 May, 2026 11:01 AM

जब बात संगीत, स्टाइल और ग्लोबल फैन फॉलोइंग की आती है तो बीटीएस (Bangtan Boys) का नाम सबसे ऊपर आता है। 2013 में सात लड़कों (जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंगकुक) से शुरू हुआ यह सफर आज अरबों के साम्राज्य में बदल चुका है। बीटीएस सिर्फ एक बैंड...
BTS Band Earnings : जब बात संगीत, स्टाइल और ग्लोबल फैन फॉलोइंग की आती है तो बीटीएस (Bangtan Boys) का नाम सबसे ऊपर आता है। 2013 में सात लड़कों (जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंगकुक) से शुरू हुआ यह सफर आज अरबों के साम्राज्य में बदल चुका है। बीटीएस सिर्फ एक बैंड नहीं बल्कि एक वैश्विक ब्रांड बन चुका है जिसकी कमाई के आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं।
जानें एक स्टेज शो से कितनी होती है कमाई?
बीटीएस की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनके वर्ल्ड टूर और लाइव कॉन्सर्ट हैं।
प्रति शो कमाई: आंकड़ों के मुताबिक एक बड़े स्टेडियम शो से यह बैंड लगभग $3 से $5 मिलियन (करीब 25 से 42 करोड़ रुपये) तक कमा लेता है।
टूर का रिकॉर्ड: 2019 के 'Love Yourself World Tour' ने कुल $170 मिलियन की भारी-भरकम कमाई की थी। इस टूर के बाद बैंड के हर सदस्य के हिस्से में औसतन ₹50 करोड़ से ज्यादा आए थे।

इतनी है सदस्यों की Net Worth
बीटीएस के सातों सदस्यों की कुल संपत्ति मिलाकर लगभग ₹2,625 से ₹4,500 करोड़ के बीच आंकी गई है। व्यक्तिगत तौर पर भी ये सितारे बेहद अमीर हैं:
(किम ताएह्युंग): करीब $40 मिलियन (सबसे अमीर सदस्य), मुख्य वजह सेलीन जैसे ब्रांड्स और सोलो एल्बम।
जंगकुक: $35 मिलियन, 'कैल्विन क्लैन' के ब्रांड एंबेसडर और सुपरहिट एल्बम गोल्डन से कमाई।

जे-होप और सुगा: करीब $30-30 मिलियन।
RM, जिन और जिमिन: इनकी संपत्ति $20 से $22 मिलियन के बीच है।

विज्ञापन और ब्रांड्स से बरसता है पैसा
बीटीएस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बड़े ब्रांड्स उनके पीछे लाइन लगाकर खड़े रहते हैं।
मैकडॉनल्ड्स (McDonald's): सिर्फ 'BTS मील' के प्रमोशन से बैंड ने $85 लाख (करीब ₹70 करोड़) कमाए थे।
ग्लोबल ब्रांड्स: सैमसंग, लुई वुइटन (Louis Vuitton) और हुंडई जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़कर वे सालाना करोड़ों की एंडोर्समेंट फीस लेते हैं। सिर्फ कोरियाई विज्ञापनों से ही वे साल भर में ₹35 करोड़ से ज्यादा बना लेते हैं।
बीटीएस सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्में जैसे 'Burn The Stage' और 'Bring The Soul' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इन फिल्मों ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में करोड़ों डॉलर का बिजनेस किया जो यह साबित करता है कि 'ARMY' (बीटीएस फैंस) अपने चहेते सितारों को हर पर्दे पर देखने के लिए तैयार है।