गोल्ड-सिल्वर की रिकवरी से ETF मार्केट में लौटी रौनक, 9% तक उछले फंड्स

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 03:41 PM

the recovery in gold and silver prices has revived etf market

4 फरवरी की ट्रेडिंग में सोने और चांदी से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेज़ी का सीधा असर इनसे जुड़े ETFs पर पड़ा और कई सिल्वर ETF 7 से 9 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि, हालिया रिकवरी के...

बिजनेस डेस्कः 4 फरवरी की ट्रेडिंग में सोने और चांदी से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेज़ी का सीधा असर इनसे जुड़े ETFs पर पड़ा और कई सिल्वर ETF 7 से 9 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि, हालिया रिकवरी के बावजूद सोना-चांदी और इनके ETFs अभी भी जनवरी के आखिर में बने अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे बने हुए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव सुबह के कारोबार में 4.5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,60,755 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। जून और अगस्त एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स में भी करीब 5 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 6 प्रतिशत उछलकर 2,84,094 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिखी, जबकि मई और जुलाई कॉन्ट्रैक्ट्स में 5 से 6 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

ETF सेगमेंट में टाटा सिल्वर ETF और एडलवाइस सिल्वर ETF करीब 9 प्रतिशत तक चढ़े, जबकि कोटक सिल्वर ETF लगभग 8 प्रतिशत उछला। निप्पॉन इंडिया, ICICI प्रूडेंशियल, SBI, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और UTI सिल्वर ETF समेत कई फंड्स में 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। गोल्ड ETF में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जहां वेल्थ कंपनी गोल्ड ETF करीब 7 प्रतिशत और क्वांटम व एडलवाइस गोल्ड ETF 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। कई अन्य गोल्ड ETF में 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद सोना-चांदी में तकनीकी रिकवरी जारी है। चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट आमिर मकदा के मुताबिक, सोने ने महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर से उछाल लिया है और अगर 154,215 के आसपास का रेजिस्टेंस टूटता है तो कीमतें 1.60 लाख से 1.67 लाख रुपए के दायरे तक जा सकती हैं। फिलहाल इस सप्ताह सोना-चांदी में हल्की तेजी का रुख बना रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!