रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 90.66 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 19 Jan, 2026 12:26 PM

the rupee rose 12 paise to 90 66 against the dollar early trade

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 90.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बढ़ावा मिला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की...

मुंबईः रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 90.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बढ़ावा मिला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच विदेशों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशक सतर्क रहे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिका डॉलर के मुकाबले 90.68 पर खुला। फिर 90.66 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.99 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.80 अंक टूटकर 83,087.55 अंक पर जबकि निफ्टी 129.30 अंक फिसलकर 25,565.05 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.24 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,346.13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!