अमेरिका में सबसे कम फूड खर्च, नाइजीरिया सबसे ऊपर, जानें लिस्ट में कितने No. पर है भारत

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 03:29 PM

the us has the lowest food expenditure nigeria the highest

खाने-पीने की चीजों पर खर्च दुनिया भर में अलग-अलग देशों की आय, महंगाई, जीवन-स्तर और आर्थिक स्थिरता पर निर्भर करता है। CIA के आंकड़ों के अनुसार, इस मामले में देशों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

बिजनेस डेस्कः खाने-पीने की चीजों पर खर्च दुनिया भर में अलग-अलग देशों की आय, महंगाई, जीवन-स्तर और आर्थिक स्थिरता पर निर्भर करता है। CIA के आंकड़ों के अनुसार, इस मामले में देशों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

अमेरिका सबसे नीचे: सिर्फ 6.8% फूड एक्सपेंडीचर

अमेरिका में परिवारों के कुल खर्च में खाने-पीने की चीजों का हिस्सा सिर्फ 6.8% है, जो दुनिया में सबसे कम है यानी अमेरिकी परिवार अपनी कमाई का 10% से भी कम हिस्सा भोजन पर खर्च करते हैं।

अफ्रीकी देशों में भोजन सबसे महंगा

  • नाइजीरिया में लोगों के कुल खर्च का 59.3% हिस्सा सिर्फ खाने-पीने पर खर्च होता है।
  • बांग्लादेश भी इस सूची में ऊपर है, जहां फूड एक्सपेंडीचर 52.8% है।
  • युद्धग्रस्त यूक्रेन में यह आंकड़ा 41.7% तक पहुंच गया है।
  • इथियोपिया 37.9%, पाकिस्तान 37.8%, मिस्र 36.9%, वियतनाम 34.9% और इंडोनेशिया 33.5% पर है।

भारत: 29.9% फूड एक्सपेंडीचर

भारत में परिवार अपने कुल खर्च का 29.9% भाग खाने-पीने की चीजों पर खर्च करते हैं। यह भारत को विकासशील देशों की मध्यम श्रेणी में रखता है।

PunjabKesari

भारत से कम खर्च करने वाले देश

कई देश ऐसे हैं जहां भारत से कम प्रतिशत भोजन पर खर्च किया जाता है:

  • श्रीलंका – 27.1%
  • रूस – 25.3%
  • अर्जेंटीना – 23.1%
  • चीन – 21.2%
  • सऊदी अरब – 20.5%
  • जापान – 15.8%
  • फ्रांस – 12.6%
  • यूएई – 12.2%
  • जर्मनी – 11.6%
  • ऑस्ट्रेलिया – 9.9%
  • कनाडा – 9.7%
  • स्विट्जरलैंड – 9%
  • यूके – 8.7%

इन देशों में आमदनी अधिक होने और खाद्य महंगाई कम रहने के कारण लोगों का कुल आय का छोटा हिस्सा ही भोजन पर खर्च होता है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!