World's Richest People: दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में हलचल, ₹7,68,09,70,43,850 बढ़ी अडानी की नेटवर्थ

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 06:04 PM

there s shake up in list of the world s richest people adani s net worth increa

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा का असर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी के रूप में दिखा। खासकर अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और कई शेयरों में 13 फीसदी तक उछाल आया। इस तेजी का सीधा फायदा कंपनी के चेयरमैन गौतम...

बिजनेस डेस्कः भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा का असर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी के रूप में दिखा। खासकर अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और कई शेयरों में 13 फीसदी तक उछाल आया। इस तेजी का सीधा फायदा कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी को हुआ, जिनकी नेटवर्थ में करीब 8.5 अरब डॉलर यानी लगभग 7,68,09,70,43,850 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति अब 83.2 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की सूची में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एशिया में उनका दूसरा स्थान बना हुआ है। हालांकि, साल 2026 की शुरुआत से अब तक उनकी कुल संपत्ति में करीब 1.22 अरब डॉलर की गिरावट भी दर्ज की गई है।

इसी तरह देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली और कारोबार के दौरान शेयर करीब 7 फीसदी तक चढ़ गए। इस उछाल से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीब 4.85 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब उनकी कुल संपत्ति 97.9 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की सूची में 19वें स्थान पर बने हुए हैं। एशिया में भी उनका दबदबा कायम है। हालांकि इस साल अब तक उनकी कुल संपत्ति में करीब 9.81 अरब डॉलर की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि भारत द्वारा वेनेजुएला से तेल खरीद की संभावनाओं के संकेत से रिलायंस को फायदा हो सकता है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

टॉप-20 अमीरों में से 13 की नेटवर्थ में गिरी

वहीं दूसरी ओर अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का असर दुनिया के कई बड़े अरबपतियों की संपत्ति पर पड़ा। टॉप-20 अमीरों में से 13 की नेटवर्थ में कमी दर्ज की गई। ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन को सबसे ज्यादा करीब 5.37 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि मेटा के मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में 5.03 अरब डॉलर की गिरावट आई। एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग की नेटवर्थ 4.28 अरब डॉलर घटी, वहीं ऐमजॉन के जेफ बेजोस और गूगल के लैरी पेज को भी अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि एलन मस्क की संपत्ति में 9.64 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और वह करीब 680 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!