आज फिर सोने में जोरदार गिरावट, चांदी 68 हजार के नीचे फिसली

Edited By Updated: 29 Mar, 2022 11:31 AM

today again there is a strong fall in gold silver slips below 68 thousand

ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों गिरावट आई। चांदी का भाव एक बार फिर 68 हजार से नीचे उतर आया है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सुबह सोना और चांदी दोनों ही धातुओं में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

बिजनेस डेस्कः ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों गिरावट आई। चांदी का भाव एक बार फिर 68 हजार से नीचे उतर आया है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सुबह सोना और चांदी दोनों ही धातुओं में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। MCX पर सुबह 9.10 बजे सोने का वायदा भाव 198 रुपए गिरकर 51,373 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह भाव 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का है। इससे पहले सोना 51,342 के रेट पर खुला था।

चांदी में भी गिरावट
MCX पर चांदी के वायदा भाव में भी शुरुआती कारोबार से गिरावट दिखने लगी। सुबह एक्‍सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 199 रुपए नुकसान के साथ 67,906 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सुबह 67,890 के भाव पर खुली थी, जो थोड़ी देर बाद मामूली बढ़त के साथ ट्रेडिंग कर रही थी। हालांकि, पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसमें गिरावट देखी जा रही है।

ग्‍लोबल मार्केट में नीचे आए रेट 
ग्‍लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी के रेट में गिरावट दिख रही है। सोने का हाजिर भाव 0.15 फीसदी नुकसान के साथ 1,925.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का हाजिर रेट 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 25.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट की वजह से आज भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के रेट सस्‍ते हुए हैं। 

ऐसे चेक करते हैं शुद्धता 
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

यहां जानें अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!