अमेरिकी वित्त विभाग का अनुमान, तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 947 अरब डॉलर रहेगा सरकार का कर्ज

Edited By Updated: 04 Aug, 2020 12:25 PM

us department of finance estimates government

अमेरिका के वित्त विभाग का अनुमान है कि चालू साल की तीसरी यानी जुलाई-सितंबर की तिमाही में सरकार का कर्ज 947 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि, यह तीसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड होगा, लेकिन 2,750 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर से कम रहेगा।

वाशिंगटन: अमेरिका के वित्त विभाग का अनुमान है कि चालू साल की तीसरी यानी जुलाई-सितंबर की तिमाही में सरकार का कर्ज 947 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि, यह तीसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड होगा, लेकिन 2,750 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर से कम रहेगा। चालू साल की दूसरी तिमाही में सरकार का कर्ज 2,750 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। वित्त विभाग के अधिकारियों सोमवार को घोषणा की कि अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में सरकार की 1,220 अरब डॉलर का कर्ज लेने की योजना है।

इसमें 1,000 अरब डॉलर का कर्ज एक और आर्थिक प्रोत्साहन के वित्तपोषण के लिए जुटाया जाएगा। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है। मई में अमेरिकी संसद ने 3,500 अरब डॉलर के उपायों को मंजूरी दी थी, लेकिन रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली सीनेट ने इसपर मुहर नहीं लगाई थी। इसके बजाय सीनेट ने छोटा 1,000 अरब डॉलर का पैकेज देने की वकालत की थी। तीसरी तिमाही में 947 अरब डॉलर का कर्ज का आंकड़ा 2008 में इसी तिमाही में लिए गए 530 अरब डॉलर के कर्ज से अधिक रहेगा। 2008 के वित्तीय संकट के समय सरकार ने यह कर्ज लिया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!