Indian currency vs US dollar: भारतीय करेंसी के आगे झुका अमेरिकी डॉलर, आज इतना मजबूत हुआ रुपया

Edited By Updated: 26 Jun, 2025 05:21 PM

us dollar bowed down in front of indian currency rupee strengthened

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को भारतीय रुपया मजबूत हुआ है। घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी और ईरान-इजराइल युद्धविराम की खबरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर रुपए पर भी पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 41...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को भारतीय रुपया मजबूत हुआ है। घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी और ईरान-इजराइल युद्धविराम की खबरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर रुपए पर भी पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 85.67 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि से भी रुपए की धारणा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.91 पर खुला। दिन में 85.63 से 85.93 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में यह 85.67 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 41 पैसे की बढ़त दर्शाता है। 

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि के बीच हमारा अनुमान है कि रुपया अपनी बढ़त जारी रखेगा।'' चौधरी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजार में बढ़त भी निचले स्तर पर रुपए को समर्थन दे सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपए की जोड़ी के 85.30 से 86 के बीच कारोबार करने के आसार हैं।'' 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.10 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 1,000.36 अंक उछलकर 83,755.87 अंक पर और निफ्टी 304.25 अंक की बढ़त के साथ 25,549 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,427.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!