Rupee Stronge: कच्चे तेल की कीमत में नरमी से रुपए में मजबूत, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 10:46 AM

rupee strengthens by 20 paise in early trade on easing crude oil prices

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.25 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को समर्थन मिला, हालांकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की सीमित जोखिम लेने की प्रवृत्ति का असर

मुंबईः रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.25 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को समर्थन मिला, हालांकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की सीमित जोखिम लेने की प्रवृत्ति का असर बाजार धारणा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें अनुकूल रहने और विदेशी निवेश प्रवाह में सुधार के कारण रुपए ने सकारात्मक शुरुआत की। 

रुपए के प्रति समग्र रुझान सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन तत्काल चुनौती मजबूत अमेरिकी डॉलर है जो अब भी 13 महीने के उच्च स्तर के करीब बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.36 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मजबूती के साथ 94.25 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 20 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.45 पर बंद हुआ था। मुहर्रम के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर, मुद्रा और जिंस बाजार बंद रहे थे। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.37 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 63.65 अंक टूटकर 77,047.63 अंक पर जबकि निफ्टी मामूली रूप से 16.55 अंक की बढ़त के साथ 24,070.20 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.51 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अपेक्षाकृत अनुकूल स्तर पर है। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 383.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!