Indian Economy पर World Bank ने जताया भरोसा, निवेशकों को दिया ये मैसेज

Edited By Updated: 27 Feb, 2025 01:10 PM

world bank expressed confidence in indian economy

विश्व बैंक (World Bank) ने भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है। बुधवार को एडवांटेज असम 2.0 व्यापार सम्मेलन में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्‍टर ऑगस्टे तानो कोउमे ने निवेशकों से भारत में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि थोड़ी मंदी के बावजूद...

नई दिल्‍ली: विश्व बैंक (World Bank) ने भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है। बुधवार को एडवांटेज असम 2.0 व्यापार सम्मेलन में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्‍टर ऑगस्टे तानो कोउमे ने निवेशकों से भारत में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि थोड़ी मंदी के बावजूद भारत का भविष्य उज्जवल है। विश्व बैंक भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर आशावादी है।

विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्‍टर ने कहा कि भारत की विकास दर में मामूली गिरावट से वह चिंतित नहीं हैं। उन्होंने भारत के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि एक फीसदी के उतार-चढ़ाव से विश्व बैंक का सकारात्मक नजरिया नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि भारत निवेश के लिए बेहतरीन जगह है।

ग्रोथ को लेकर नहीं टेंशन

कोउमे ने कहा, 'हम इस समय भारत की ग्रोथ को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम भारत को लेकर बहुत उत्साहित हैं और आगे भी उत्साहित रहेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई हालिया आंकड़ों को देखकर परेशान है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विश्व बैंक के अधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया में एक चमकता सितारा है। जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उन्हें भारत आना चाहिए। भारत की विकास दर इसे निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह बनाती है। उन्होंने सभी से भारत में आकर निवेश करने की अपील की।

क्‍या है दुन‍िया के ल‍िए मैसेज?

इससे पता चलता है कि विश्व बैंक को भारत की अर्थव्यवस्था पर पूरा भरोसा है। भारत की तरक्की की कहानी अभी जारी रहेगी। यहां निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विश्व बैंक का यह बयान निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है। यह भारत के विकास को रफ्तार दे सकता है। सरकार को भी निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहिए। इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारत की बड़ी आबादी और बढ़ता बाजार इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!