मोदी सरकार में लोगों के सपने हो रहे साकार: मांडविया

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 04 Feb, 2023 08:37 PM

union health minister answered people s questions

संसद में बजट पेश किए जाने के 2 दिन बाद शनिवार को गुरुग्राम में बजट पर बुद्धिजीवियों के बीच सैक्टर-44 स्थित एपेरल हाऊस में एक परिचर्चा रखी गई। अमृत काल का पहला बजट  विषय पर परिचर्चा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के प्रदेश...

चंडीगढ़,(पांडेय): संसद में बजट पेश किए जाने के 2 दिन बाद शनिवार को गुरुग्राम में बजट पर बुद्धिजीवियों के बीच सैक्टर-44 स्थित एपेरल हाऊस में एक परिचर्चा रखी गई। अमृत काल का पहला बजट  विषय पर परिचर्चा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्य सभा सांसद डी.पी. वत्स ने बजट पर अपने विचार रखे। परिचर्चा के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों ने केंद्रीय मंत्री के सामने अनेक सवाल भी रखे, जिनका मनसुख मांडविया ने एक-एक कर जवाब दिया। 

 

 


मनसुख मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार में देश के लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। अमृत काल का पहला बजट संपूर्ण समाज के उत्थान का बजट है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, उद्योग, आई.टी., छोटे उद्योग सभी क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। बजट वंचितों व बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी है और युवाओं के लिए उन्नति के रास्ते खोलने वाला है। मांडविया ने कहा कि वर्तमान में रिसर्च और एनिमेशन देश की मांग है और मोदी सरकार के इस बजट में सबको महत्व दिया गया है।
 

 

 

आगामी 25 साल का रोडमैप 
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने कहा कि यह बजट देश के अमृतकाल का पहला बजट है, जिसमें आगामी 25 साल का रोडमैप है। यह बजट युवाओं के सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिवैल्पमैंट, वंचितों के विकास, सर्वसमाज को आगे बढ़ाने और किसानों को प्रोत्साहित करने वाला सर्वसमावेशी बजट है। बजट पी.एम. मोदी की सरकार चलाने की नीति के अनुसार है। इसमें हैल्थ सैक्टर को डिवैल्पमैंट के साथ जोड़ा गया है। देश में मैडीकल कालेजों को अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने यू.जी. की सीटें 51 हजार से बढ़ाकर 99 हजार कर दी है। इतना ही नहीं मैडीकल क्षेत्र में पी.जी. की सीट 34 हजार से बढ़ाकर 67 हजार कर दी है जो कि 107 प्रतिशत है।
 

 

 

अस्पतालों में डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही 
आयुष्मान भारत योजना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 157 नए नॄसग कालेज खोलने की सरकार की योजना है ताकि देश को क्वालीफाई नर्सें उपलब्ध हों और ट्रेंड नर्सों को विदेशों में भी मौका मिल सके। इसके लिए मोदी सरकार ने अनुदान देने की घोषणा की है। पी.एम. प्रणाम योजना का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कैमिकल रसायनों के इस्तेमाल को कम करके वैकल्पिक उर्वरकों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी करना चाहती है। इस योजना से राज्यों में कैमिकल उर्वरकों के यूज में कमी आएगी और खेती को कैमिकल मुक्त करने में मदद मिलेगी। सिकल सेल बीमारी का 25 वर्षों तक समूल नाश करने की योजना पर काम चल रहा है। यह बीमारी आनुवांशिक है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। 200 जिलों में स्कैङ्क्षनग कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसके तहत 40 साल तक की उम्र के 7 करोड़ लोगों को शामिल किया जाएगा और उनका स्पैशल कार्ड बनाया जाएगा।

 

 

 

भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है : धनखड़
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि 2023 के इस बजट में समृद्ध एवं समावेशी भारत की सोच है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और चुनौतियों के इस समय के बावजूद उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है, आज भारत सिर ऊंचा करके खड़ा है। धनखड़ ने कहा कि पी.एम. मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है और भारत को देखने का नजरिया भी बदला है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!