10 साल से तिहाड़ जेल में उम्रकैद काट रहे कैदी ने पैरोल पर गांव पहुंचकर किया निकाह

Edited By Updated: 26 May, 2026 03:04 PM

parole wajid tihar jail delhi murder case life imprisonment police security

दिल्ली के एक बहुचर्चित हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने तिहाड़ जेल से पैरोल पर छूटने के बाद सोमवार को पुलिस की निगरानी के बीच अपने गांव में निकाह किया। अधिकारियों के मुताबिक सजायाफ्ता वाजिद को दिल्ली पुलिस विशेष अनुमति और सीमित...

नई दिल्ली: दिल्ली के एक बहुचर्चित हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने तिहाड़ जेल से पैरोल पर छूटने के बाद सोमवार को पुलिस की निगरानी के बीच अपने गांव में निकाह किया। अधिकारियों के मुताबिक सजायाफ्ता वाजिद को दिल्ली पुलिस स्पेशल अनुमति और सीमित अवधि की पैरोल पर मेरठ लाई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस की टीम वाजिद को लेकर दौराला थाने पहुंची, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके पैतृक गांव समौली ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि गांव में रिश्तेदारों और कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में वाजिद का निकाह मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी यासमीन से संपन्न कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक निकाह के दौरान गांव और आसपास के इलाके में खासी उत्सुकता देखी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस के साथ मौजूद रही और उसने पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी। उन्होंने बताया की शादी की रस्म पूरी होने के बाद पुलिस टीम वाजिद को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। 

अधिकारियों के मुताबिक वाजिद दिल्ली के चर्चित हत्याकांड मामले में करीब एक दशक से तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व दिल्ली के कारोबारी मुस्लिम त्यागी और उनके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर शव अलग-अलग स्थानों पर छुपा दिए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें वाजिद भी शामिल था और बाद में अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस कैदी को निर्धारित अवधि की पैरोल पर लेकर आई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!