दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय और सरकारी इमारतों पर सुरक्षा बढ़ी

Edited By Updated: 10 May, 2026 12:20 AM

terrorist attack alert in delhi

देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी दिल्ली के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं और इस बार IED (बम) के जरिए धमाका करने की साजिश रची गई है।

नेशनल डेस्कः देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पूरी दिल्ली में 'हाई अलर्ट' जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी मध्य दिल्ली के महत्वपूर्ण कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

भाजपा मुख्यालय और सरकारी दफ्तरों की घेराबंदी
आतंकी खतरे को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को अभेद्य बना दिया गया है। यहां सशस्त्र जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और जगह-जगह अवरोधक (बैरिकेड्स) लगाकर वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

IED और आत्मघाती हमले की साजिश
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी मिली है कि आतंकी आत्मघाती हमलों, वाहन आधारित आईईडी (IED) धमाकों, गोलीबारी और समन्वित हमलों के जरिए दिल्ली को दहला सकते हैं। इसी खतरे के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों, परिवहन केंद्रों, राजनीतिक दलों के दफ्तरों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगातार 'विध्वंस रोधी' जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर नजर
राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा जैसी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और लावारिस खड़ी गाड़ियों पर पैनी नजर रखें।

अधिकारियों ने संभाली कमान
कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा चक्र को और मजबूत किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और सभी जिला इकाइयों को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण और सत्यापन अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!