CAPRICORN (मकर)

वर्ष चुनें

जनवरी- इस माह व्यवसाय में परेशानी, तनाव, धन संबंधी समस्याएं व परिवार में मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक कार्यों पर खर्च अधिक होगा। 
उपाय- सूर्य उपासना करना शुभ रहेगा।

फरवरी- आपकी मेहनत से आय के साधनों में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि व आय से खर्च होगा। निकट के रिश्तें में सहयोग की कमी रहेगी। 
उपाय- हर सोमवार शिव पूजा करें। 

मार्च- इस माह की शुरुआत में कुछ आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। शनि का संचार होने से विघ्न बाधाओं के बावजूद गुज़ारे योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। 
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती में से चण्डी स्तोत्र का पाठ करें।

अप्रैल- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि, धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शादीशुदा लाइफ में परेशानी आ सकती है। अपने क्रोध को कम करें। 
उपाय- पापप्रशनम स्तोत्र का पाठ करें।

मई- विघ्न बाधाओं के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे। मानसिक चिंताएं व आर्थिक परेशानी हो सकती है। व्यापार या नौकरी में परेशानी हो सकती है।
उपाय- शुक्रवार माता लक्ष्मी के व्रत करें। 

जून- कारोबार मध्यम रहेगा। विघ्न-बाधाओं के बावजूद धन की प्राप्ति होगी। घर परिवार की ओर से चिंता सता सकती है। शरीर कष्ट का भय होगा। 
उपाय- श्री सूक्तम का पाठ करें।

जुलाई- इस मास के आरम्भ में धन प्राप्ति होगी और कोई उलझा काम पूरा होगा। इस राशि पर सूर्य की दृष्टि होने से बनते कामों में अड़चनें पैदा हो सकती हैं।
उपाय- श्रावण माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

अगस्त- सरकारी कामों में रुकावटें पैदा हो सकती हैं। आय के साथ-साथ खर्च भी बहुत होंगे। व्यर्थ की मानसिक चिंता व तनाव पैदा हो सकता है। 
उपाय- शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं।

सितंबर- धन लाभ व सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। धर्म-कर्म में रुचि पैदा होगी। अचानक से हुए खर्चों को लेकर मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।
उपाय- पितृ-स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

अक्टूबर- आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे। इस माह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कामों पर खर्च होगा। 
उपाय- हर रोज़ कार्तिक माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

नवंबर- पारिवारिक माहौल पहले से कुछ बेहतर होगा। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- सोमवार के व्रत करें।

दिसंबर- शनि-साढ़ेसाती व गुरु संचार के कारण मानसिक बेचैनी व तनाव पैदा हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।
उपाय- सूर्य-कवच का पाठ करें।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!