अक्टूबर में हो रही है बड़ी ज्योतिषिय हलचल! 4 ग्रह बदल रहे राशि और शनि हो रहे मार्गी!

Edited By Updated: 01 Oct, 2021 06:35 PM

4 planets movement in october

अक्टूबर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है।  इस महीने देव गुरु 4  महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी और न्याय का कार्यक्रम आने जाने वाले शनि ग्रह मार्गी होकर सीधी चाल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्टूबर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है।  इस महीने देव गुरु 4  महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी और न्याय का कार्यक्रम आने जाने वाले शनि ग्रह मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगेंगे। अभी तक वह वक्री अवस्था में हैं। अक्टूबर महीने में बनने जा रही ग्रहों की यह स्थिति सभी राशियों को प्रभावित करेगी। अक्‍टूबर महीने में 4 ग्रह शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशियां बदलेंगे। ग्रहों के हलचल की शुरुआत 2 अक्टूबर को सुबह 9.35 बजे से होगी, जब ज्योतिष में  भौतिक सुखों , समृद्धि, दांपत्‍य जीवन के कारक ग्रह शुक्र ग्रह  राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 56 बजे मिनट तक इसी राशि में रहेंगे।

2 अक्टूबर को ही ज्योतिष में बुद्धि, विवेक, वाणी और व्यापार का कार्यक्रम माने जाने वाले  बुध ग्रह भी सुबह 03:23 पर अपनी उच्च कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे और 2 नवंबर 2021 सुबह 09:43 तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में न्याय का कार्य माने जाने वाले शनिदेव भी 141 दिन तक मकर राशि में वक्री रहने के बाद 11 अक्टूबर सोमवार को सुबह 7:48 पर  सीधी चाल चलने लगेंगे यानी मार्गी हो जाएंगे।

शनिदेव के मार्गी होने के 6 दिन बाद 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले ग्रहों के राजा सूर्य  भी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और  वे 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12.49 बजे तक इसी राशि में रहेंगे।  22 अक्टूबर को नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त साहस, पराक्रम, भूमि के कारक  मंगल ग्रह  मध्‍य रात्रि में 1.13 बजे तुला राशि में प्रवेश करेंगे. वे 5 दिसंबर 2021 की सुबह 5.01 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। अक्टूबर महीने में चार बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनिदेव के मार्गी होने का वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन ग्रह परिवर्तनों का सबसे ज्‍यादा असर मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि पर पड़ेगा। 
 

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!