संभल में 500 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर, अब तक 100 हैक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 10:03 AM

500 year old sambhal mazar demolished

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बनाई गई एक मजार को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

संभल (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बनाई गई एक मजार को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार, गुन्नौर तहसील के बाघऊ गांव स्थित खेरे वाले बाबा चमन शाह बाबा दरगाह शरीफ मजार को लेकर राजस्व विभाग को सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिली थी। जांच के बाद मामला अदालत में पहुंचा, जहां कब्जे को अवैध मानते हुए बेदखली के आदेश जारी किए गए।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि संबंधित पक्ष अपील के दौरान अपने दावे के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद अदालत के अंतिम आदेश का पालन करते हुए निर्माण हटाया गया। वहीं, मजार के मुतवल्ली अजीज का दावा है कि यह मजार 500 से 600 वर्ष पुरानी थी और आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से यहां आते रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि  अब तक लगभग 100 हैक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई जा चुकी है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!