Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 Oct, 2026 08:07 AM

नवरात्रों के चलते हर दिन करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जारी 7वें नवरात्र के दौरान अब तक 3,13,739 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
कटड़ा (अमित): नवरात्रों के चलते हर दिन करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जारी 7वें नवरात्र के दौरान अब तक 3,13,739 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। इन श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सी.आर.पी.एफ. व जिला प्रशासन दिन-रात कार्य कर रहा है।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से मिले आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्र पर 47,374, दूसरे नवरात्र पर 48,280, तीसरे नवरात्र पर 46,449 और चौथे नवरात्र को 41,863 श्रद्धलु, 5वें नवरात्र पर 39,691, छठे नवरात्र पर 41,612 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।
वहीं शनिवार सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओ की भीड़ की यात्रा पंजीकरण आर.एफ. आई.डी. कश के बाहर देखने को मिली, जिसके चलते शाम 7:25 तक 48,470 के करीब श्रद्धालुओं ने यात्रा आर.एफ.आई.डी. कार्ड लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था। इसके बाद एहतियातन आर.एफ.आई.डी. कक्ष को बंद कर दिया गया, जिसे रविवार की सुबह 5 बजे से दोबारा पंजीकरण शुरू हो जाएगा वैष्णो देवी भवन पर मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से दर्शनों के लिए आगे बढ़ते नज़र आ रहे हैं।