समालखा में होगा 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 09:33 AM

79th annual nirankari sant samagam samalkha

79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 'जागृति' आगामी 23 से 26 अक्तूबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 'जागृति' आगामी 23 से 26 अक्तूबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 

विशाल पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही, अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन स्थापित की जा रही हैं ताकि परिसर के प्रत्येक कोने में बैठे श्रद्धालु प्रेरणादायक प्रवचनों, भावपूर्ण भजनों एवं आध्यात्मिक विचारों को सहजता से देख-सुन सकें और सत्संग की भावधारा से एकरूप हो सकें। आयोजन स्थल का मुख्य द्वार विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि सतगुरु माता की दिव्य प्रेरणा एवं आशीर्वाद से व्यवस्थाएं आगे बढ़ रही हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!