अश्विन से मार्गशीर्ष तक महाकाल की भव्य सवारियां, 6 बार नगर में होगा बाबा का भ्रमण

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 01:03 PM

shri mahakaleshwar ujjain temple news

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आने वाले दिनों में कई धार्मिक आयोजन देखने को मिलेंगे। अश्विन से लेकर मार्गशीर्ष माह तक बाबा महाकाल अलग-अलग अवसरों पर कुछ 6 बार नगर भम्रण पर निकलेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने का अवसर...

Shri Mahakaleshwar Ujjain Temple News : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आने वाले दिनों में कई धार्मिक आयोजन देखने को मिलेंगे। अश्विन से लेकर मार्गशीर्ष माह तक बाबा महाकाल अलग-अलग अवसरों पर कुछ 6 बार नगर भम्रण पर निकलेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने का अवसर मिलेगा और शहर में भक्ति का माहौल नजर आएगा। नगर भम्रण के दौरान बाबा महाकाल की सवारी निर्धारित मार्ग से होकर निकलेगी। सवारी के आगे-आगे श्रद्धालु भगवान के जयकारे गाते हुए चलेंगे। वहीं, जगह-जगह भक्त  बाबा महाकाल का स्वागत कर पूजा-अर्चना करेंगे। सवारी को लेकर मंदिर औ प्रशासन की ओर  से   तयारियां भी की जाएंगी, तांकि श्रद्धालुओं को दर्शन किसी तरह की परेशानी न हो। 

विजयादशमी पर दशहरा मैदान पहुंचेंगे बाबा महाकाल
इन नगर भ्रमणों में विजयादशमी का अवसर विशेष रहेगा। दशहरे के दिन बाबा महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां भगवान के पूजन और परंपरागत धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दशहरा पर्व की विशेष रस्में निभाई जाएंगी। महाकाल की सवारी को देखने के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

छह बार सवारी से भक्तों में उत्साह
अश्विन से मार्गशीर्ष के बीच छह बार बाबा महाकाल के नगर भ्रमण से श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। महाकाल की सवारी उज्जैन की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। जब बाबा नगर भ्रमण पर निकलते हैं तो पूरा शहर हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा महाकाल के नगर भ्रमण के दौरान उनके दर्शन करना बेहद शुभ होता है। यही वजह है कि हर सवारी में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। आगामी सवारियों को लेकर भी उज्जैन में तैयारियां शुरू होने के साथ ही भक्तों में उत्सुकता बढ़ गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!