Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Oct, 2026 07:51 AM

मेष- किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर को रेनोवेट करवाने पर
मेष- किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर को रेनोवेट करवाने पर भी योजना बना सकते हैं। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे।
उपाय- घर में जेठ का पौधा लगाएं।
वृष- अपने काम में डिसिप्लिन बनाए रखने की आवश्यकता है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिलेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे।
उपाय- घर की उत्तर-पूर्व दिशा में गणेश जी की मूर्ति रखें।
मिथुन- घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। संतान की पढ़ाई में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए गुरुजनों से बात करेंगे। तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ेगा।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
कर्क- जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन थोड़ा-थोड़ा हाथ-पैर का दर्द परेशान करेगा।
उपाय- घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
सिंह- युवा वर्ग खुद के लिए किए गए फैसले पर भरोसा रखें और धैर्य बनाए रखें। परिवार के किसी मेंबर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। दिन की शुरुआत में ही धन से जुड़े लाभ मिलेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
उपाय- गणेश जी को प्रणाम करें।
तुला- मुंहफट बनने की कोशिश न करें, नहीं तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। इस राशि के अविवाहित युवा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार रहें।
उपाय- ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक- कोर्ट-कचहरी के मामले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए पैसे उधार लेने पड़ेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
धनु- कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही समझदारी के साथ करेंगे। व्यापार में अगर कुछ चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं।
उपाय- काली गाय की सेवा करें।
मकर- दिल के मामलों में आप जोश और रोमांस में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। किसी को पैसे उधार देने से पहले से एक बार सोच-विचार कर लें।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभ- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्रों को विदेश जाने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आएगी। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
उपाय- घर की उत्तर दिशा में आंवले का पौधा लगाएं।
मीन- जीवनसाथी के साथ जो दूरी चल रही थी वो दूर हो जाएगी। पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मानसिक सेहत का भी खास ध्यान रखें।
उपाय- गरीबों को भोजन दान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ