Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Jun, 2026 08:42 AM
मेष राशि वालों परिवार में किसी अहम मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। व्यवसाय में धन कमाने के रास्ते खुलेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मेष राशि वालों परिवार में किसी अहम मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। व्यवसाय में धन कमाने के रास्ते खुलेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। प्रमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है। सेहत ठीक रहेगी।
गुडलक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मस्तक पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
वृष राशि वालों आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। युवा वर्ग को विदेशी व्यापार में धन लाभ होगा। आपकी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर विचलित रहेंगे।
गुडलक उपाय: आज के दिन किसी सफेद गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि वालों काम से जुड़े कागजी दस्तावेजों को पहले ध्यान से पढ़ लें। कोई अधिकारी आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है। इस राशि के युवा वर्ग काम को लेकर चिंतित रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
गुडलक उपाय: पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें और हरी वस्तुओं का दान करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े जातकों को प्रमोशन संबंधी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बच्चों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
सिंह राशि वालों युवा वर्ग प्रगति के रास्ते में आगे बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारी अपने काम को बखूबी निभाएंगे। आपको परिवार से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को मूवी देखने परिवार के साथ जा सकते हैं। शारीरिक थकान महसूस करेंगे।
गुडलक उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
कन्या राशि वालों व्यापार के मामले में आज का दिन अनुकूल नहीं है। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी के लिए उसे स्थगित रखें। लव पार्टनर के साथ मन की बात शेयर करेंगे। दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ नोकझोंक लगी रहेगी।
गुडलक उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा उपहार में दें या फल दान करें।
तुला राशि वालों प्रशासन से जुड़े जातकों पर उच्चाधिकारियों का दबाव कम होगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नजदीकी रिश्तेदारों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं, जितना हो सके वाणी पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी।
गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल या चीनी का दान करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर नए आइडियाज आएंगे। बॉस आपके विचारों से काफी प्रभावित होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। सेहत की बात करें तो पेट संबंधी परेशानियां सामने आ सकती है।
गुडलक उपाय: हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
धनु राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। काफी समय से जो काम शुरू करने का सोच रहे हैं, वो आज आरंभ हो सकता है।नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने सामर्थ्य से अधिक कार्य करेंगे। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं।
गुडलक उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
मकर राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज किया गया निवेश आपको धन लाभ करवा सकता है। प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी नई जगह पर जा सकते हैं। हाथ पर चोट लगने का डर है।
गुडलक उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि वालों आज आपको व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लापरवाही के कारण सरकारी कार्य अधूरे रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू कामों की खरीदारी कर सकते हैं। शिक्षा में संतान को सफलता मिलने पर खुशी का माहौल रहेगा।
गुडलक उपाय: बहते जल में नारियल प्रवाहित करें या किसी गरीब को काले चने दान करें।
मीन राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े जातक किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याएं दूर होंगी। इस राशि के बड़े बुजुर्गों को कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।
गुडलक उपाय: मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और मंदिर में चने की दाल दान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ