आपका राशिफल- 10 मई, 2025

Edited By Updated: 10 May, 2025 07:10 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय ज़रुर बिताएं। सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, संयम बना कर रखें। व्यापार में साझेदारी करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। रुके हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज मन को शांत रखें, भावनाओं में बैह कर कोई भी निर्णय न लें। लवमेट्स साथ में समय बिता सकते हैं। खासी जुकाम हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। जेब खर्च पर ध्यान दें। सिगंल जातक किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से बनाई गई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। किसी अच्छे काम पर जाने से पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद ज़रुर लें। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा सौदा मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज में लोग आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस की तरफ से दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में  नहीं लगेगा। किसी बाहर वालों की बातों में आकर निवेश न करें। व्यापार में दोस्तों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। घर बैठी महिलाएं ऑनलाइन बिज़नेस शुरु करने का सोच सकती है। नौकरी में बदलाव करने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज सिर दर्द हो सकता है, किसी भी चीज़ की टेनशन न लें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बच्चों को मिली सफलता पर गर्व होगा। व्यापार कर रहे जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कमज़ोरी महसूस हो सकती है, सेहत का ख्यल रखें। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। सामाजिक कार्य कर रहे जातको के मान सम्मान में वृद्धि होगी। नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा, रिश्ता पहले के मुकाबले और मज़बूत हो जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। युवाओं को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!