आपका राशिफल- 15 मई, 2025

Edited By Updated: 15 May, 2025 07:33 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवन में आ रही किसी भी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवन में आ रही किसी भी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। सेहत का ख्याल रखें, बाहर का खाने से परहेज़ रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बच्चों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगा। घर के कामों को पूरा करने में माता जी की सहायता कर सकते हैं। बिज़नेस कर रहे जातकों को अचानक से मुनाफा हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पार्टनर को कोई गिफ्ट दे सकते हैं, रिश्तें में मिठास बनी रहेगी। किसी से भी पैसा उधार पर न लें। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के व्यापार में वृद्धि होने के योग है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। लंबे समय से सोच रहे कामों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। बाहर का खाना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में किसी खास से मुलाकात हो सकती है जिससे आने वाले समय में धन लाभ हो सकता है। माता पिता की बातों को आज न टालें, फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। साझेदारी में काम करने से पहले किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। आज गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लवमेट्स आज साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत सही रहेगी। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में बदलाव करने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। ऑफिस की तरफ से मीटिंग में जाना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें। कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!