आपका राशिफल- 12 जून, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 12 Jun, 2025 07:20 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है। बच्चे अपनी पढ़ाई पर फोकस बना कर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार कर रहे जातक व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। माता पिता के साथ मिल कर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। पैसों के निवेश से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। समाज में आपके व्यवहार की तारिफ हो सकती है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। पेट खराब हो सकता है, बाहर का खाना न खाएं।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बना कर रखें। बिज़नेस में कम मेहनत में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज घर के बड़ों की किसी भी बात को न टालें। नौकरी में बदलाव होने के संकेत है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी से अच्छे से बात करें। कारोबार में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। संतान को कहीं अच्छी जगह दाखिला मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। डिहाइड्रेशन हो सकती  है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज के चलते किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। बच्चे किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कानून  के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। संतान की कोई बात मन को बुरी लग सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!