आपका राशिफल- 13 जून, 2025

Edited By Updated: 13 Jun, 2025 07:48 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी के भी मामले में दखल देने से बचें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई नया काम मिल सकता है। युवाओं के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को मनचाही डील मिल सकती है। दोस्त के कामों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर करने जा सकते हैं। हल्का बुखार हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका पैसा आज वापस मिल सकता है। पैसों का निवेश करने से पहले पिता से सलाह करना फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बाहर का खाना न खाएं, पेट की समस्या हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में जीवनसाथी से बात कर सकते हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। रुके हुए काम आज किसी खास की सहायता से पूरे हो जाएंगे। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम पूरा करने में सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। सिंगल जातकों को रिश्ता आ सकता है। बेवजह किसी भी चीज़ की टेंशन न लें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर खर्च बढ़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। युवाओं को मेहनत के अनुकूल फल मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना  करना पड़ सकता है हालांकि अपनी बुद्धि से उन समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं अपना काम शुरू करने के बारे में सोच सकती है। आज तला भुना खाने का सेवन न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार से अपने दिल की बात कर सकते हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है जिस से आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगा। नया काम शुरु कर रहे जातकों को माता पिता को सहयोग मिलेगा। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नवविवाहित जोड़ा साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। बिज़नेस के चलते किसी मीटिंग के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। 

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार कर रहे जातक अपना काम किसी और के भरोसे न छोड़े। लंबे समय से रुके काम आज पूरा हो जाएंगे। सेहत सही रहेगी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!